Manipur Violence : एक बार फिर मणिपुर में हिंसा भड़क उठी है। देश का पूर्वर्ती राज्य मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। मैतेयी समुदाय की 3 महिलाओं और 3 बच्चों की मौत के बाद शनिवार को शुरू हुआ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। इसके बाद हिंसा की आग भड़क उठी। मैतेई बहुल इंफाल घाटी में प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के तीन मंत्रियों और 6 भाजपा विधायकों के घरों पर हमला किया। उग्र भीड़ ने मंत्री सपम रंजन, सीएम एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) के दामाद और भाजपा विधायक आरके ईमो सिंह के घरों को भी निशाना बनाया। देर रात उग्र भीड़ मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के भी आवास तक पहुंच गई।
प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग करनी पड़ी। हालात बिगड़ते देख 5 जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, 7 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।अधिकारियों ने बताया कि राज्य के हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
वहीं इंफाल घाटी जिलों के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर हिंसा की सूचना मिली थी। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के दामाद समेत छह में से तीन विधायकों के घरों में तोड़फोड़ की और उनकी संपत्तियों को आग लगा दी, जबकि सुरक्षा बलों ने इंफाल के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।




