मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रहे मनोज कुमार का अंतिम संस्कार, आज यानी शनिवार, 5 अप्रैल को मुंबई में होना है. शुक्रवार, 4 अप्रैल को मनोज कुमार का निधन हुआ था. 87 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. मनोज कुमार लंबे वक्त से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. फैंस और सेलेब्स एक्टर के निधन पर शोक जता रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर शाहरुख खान ने मनोज कुमार को श्रद्धाजंलि दी है.
छत्तीसगढ़ के रेलयात्री ध्यान दें: रेलवे ने 50 ट्रेनों को किया रद्द, 6 गाड़ियों के मार्ग में किया परिवर्तन, देखें सूची
आज होगा मनोज कुमार का अंतिम संस्कार
बताया गया था कि शनिवार, 5 अप्रैल को दोपहर 12 बजे मुंबई के विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. मनोज कुमार के परिवार के कुछ सदस्य विदेश में रहते हैं. सभी एक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए भारत पहुंचे. शनिवार सुबह, मनोज कुमार का पार्थिव शरीर कोकीलाबेन अस्पताल से उनके जुहू स्थित घर ले जाया गया.
यूनिवर्सिटी में बवाल: पेपर में नक्सली-आतंकी संगठनों से की RSS की तुलना, प्रोफेसर ने मांगी माफी
चाहनेवालों के लिए मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए एक्टर की बड़ी तस्वीर के साथ एक गाड़ी को भी सजाया गया था. साथ ही मनोज कुमार को राजकीय सम्मान भी दिया गया. सुबह 11 बजे एक्टर का पार्थिव शरीर लेकर उनके परिवारवाले श्मशान घाट पहुंचे. यहां उनके करीबियों और बॉलीवुड के सितारों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. यहां बीते जमाने के फेमस विलेन रहे एक्टर प्रेम चोपड़ा भी मनोज कुमार को आखिरी बार सलाम करने पहुंचे. इसके अलावा बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को भी यहां देखा गया. इनके अलावा भी बॉलीवुड के कई सीनियर सितारे मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने पहुंचे.




