मुंबई। मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत से शुरू हुई गिरावट मार्केट क्लोज तक और गहराती गई। अंत में सेंसेक्स 849 अंक और निफ्टी 255 अंक गिरकर बंद हुए। बाजार में यह गिरावट उस समय आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की औपचारिक अधिसूचना जारी की।
सेंसेक्स 849 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का
बीएसई का सेंसेक्स 81,377.39 पर खुला और दिनभर दबाव में रहा। कारोबार के दौरान यह 80,685.98 तक फिसल गया और मामूली रिकवरी के बावजूद अंत में 849.37 अंक या 1.04% की गिरावट के साथ 80,786.54 पर बंद हुआ।
वहीं, एनएसई का निफ्टी 24,899.50 पर खुलकर 24,689.60 तक गिरा और अंत में 255.70 अंक या 1.02% की गिरावट के साथ 24,713.05 पर बंद हुआ।
लार्जकैप कंपनियों के शेयर ध्वस्त
मंगलवार की गिरावट में लार्जकैप से लेकर स्मॉलकैप तक सभी कैटेगरी के शेयर टूटे। बड़ी कंपनियों में सबसे ज्यादा गिरावट इन शेयरों में दर्ज हुई:
- Sun Pharma – 3.40% गिरावट
- Tata Steel – 2.88% गिरावट
- Bajaj Finance – 2.67% गिरावट
- Trent – 2.45% गिरावट
- M&M – 2.02% गिरावट
- Bajaj Finserv – 2% गिरावट
- Reliance – 2% गिरावट
- Axis Bank – 1.86% गिरावट
निवेशकों में चिंता का माहौल
ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर नए टैरिफ लगाए जाने से बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। जानकारों का कहना है कि यदि टैरिफ विवाद लंबा खिंचता है तो विदेशी निवेशक दबाव बना सकते हैं, जिससे निकट भविष्य में बाजार पर और असर पड़ सकता है।




