रायपुर। राजधानी के आरंग थाना क्षेत्र के पारगांव स्थित महानदी पुल से एक विवाहिता ने छलांग लगा दी है। हालांकि किसी ने भी महिला को नदी में कूदते हुए नहीं देखा है। लेकिन, पुल पर विवाहिता की स्कूटी और पुल की रेलिंग में बंधे दुपट्टे से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि विवाहिता नदी में कूदकर जान दे दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी की स्कूटी से विवाहिता की पहचान 27 वर्षीय स्वाति त्रिवेदी के रूप में की गई है। दो वर्ष पूर्व स्वाति की शादी रायपुर के रहने वाले अजय त्रिवेदी से हुई थी। दोनों का ढ़ाई महीने का बच्चा भी है। वह रक्षाबंधन में अपने घर आई हुई थीं।
स्वाति के महानदी में कूदने के बाद आरंग पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी हुई है। नदी में पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण शव की बरामदगी अभी तक नहीं हुई है। इधर, पुलिस मामले की जांच कर पता लगाने की कोशिश में है लगी हुई है कि स्वाति किसी तनाव में तो नहीं थी या फिर मामला कुछ और है?




