KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टरों के साथ बैठक करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री अपनी सरकार के तीन महीनों के कार्यकाल की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में मुख्य सचिव और डीजीपी समेत सभी संभाग के आईजी और संभाग आयुक्त भी हिस्सा लेंगे।
बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा होगी। बैठक में तमाम अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ वर्चुअल जुड़ेंगे ।




