Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » विधायक विक्रम मंडावी ने किया लाल पानी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

    विधायक विक्रम मंडावी ने किया लाल पानी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 20, 2025Updated:June 20, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    बीजापुर।   विधायक विक्रम मंडावी ने शुक्रवार को जिले के लाल पानी से प्रभावित ग्राम करका, हिरोली, डुमरीपालनार और पुसनार सहित लगभग एक दर्जन गांव के सैकड़ों ग्रामीणों से मुलाकात की। मुलाकात में ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि बैलाडीला पहाड़ी से निकलने वाली बेरूदी नदी में एनएमडीसी खदानों के दूषित पानी के मिलने से नदी का पानी पूरी तरह दूषित होकर लाल पानी में तब्दील हो रहा है। इस लाल पानी से दर्जनों गाँवों के ग़रीब आदिवासी किसान और ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं इससे ग्रामीणों के फसल प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों के मवेशी भी दूषित लाल पानी पीकर मारे जा रहे हैं जिसका कोई भी मुआवजा आज तक ग़रीब आदिवासियों को नहीं मिल रहा है।

    वहीं डुमरीपालनार के ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि एनएमडीसी के नियमित रूप से होने वाले ब्लास्टिंग से उनके मकानों में पत्थर और धूल गिर रहे है जिससे उनके जानमाल को खतरा बना हुआ है। साथ ही ग्रामीणों ने विधायक को लाल पानी के संबंध में बताया कि शासन प्रशासन और एनएमडीसी प्रबंधन से इसके समाधान की मांग की गई लेकिन आज तक कोई भी समाधान नही हुआ इसे लेकर ग्रामीणों में एनएमडीसी प्रबंधन को लेकर रोष है। ग्रामीणों ने ग्राम हिरोली में एक सर्व सुविधायुक्त अस्पताल खोलने और प्रभावित लोगों को नौकरी देने की मांग की है।

    ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद विधायक विक्रम मंडावी ने कहा, “एनएमडीसी खदान से उत्पन्न लाल पानी और ब्लास्टिंग की समस्याएं गंभीर हैं। सरकार और एनएमडीसी प्रबंधन को तत्काल इस दिशा में कदम उठाने चाहिए ताकि प्रभावित ग्रामीणों को राहत मिल सके।” उन्होंने यह भी मांग की कि सरकार, एनएमडीसी के कारण ग्रामीणों को हुए नुकसान का सर्वे कराए और प्रभावितों को उचित मुआवजा प्रदान करे।और ग्रामीणों की मांग के अनुरूप ग्राम हिरोली में एक सर्वसुविधा युक्त अस्पताल और प्रभावित परिवारों के एक एक सदस्य को नौकरी दे।

    विधायक ने ग्रामीणों आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को विधानसभा और संबंधित विभागों में जोर-शोर से उठाएंगे ताकि लाल पानी और ब्लास्टिंग की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए सरकार और एनएमडीसी से मांग किया जाएगा। यदि मांगे नहीं मानी गई तो लाल पानी की समस्या को लेकर प्रभावित ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

    इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंगल राना, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, जनपद सदस्य बोधि ताती, जनपद सदस्य बसंत हपका, प्रवीण उद्दे, हीरालाल मंडावी, रतन कश्यप, बलराम कोरसा सहित बड़ी संख्या कांग्रेसी कार्यकर्ता और प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.