रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को लंबे इंतजार के बाद गर्मी से राहत मिलने लगी है। प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है और कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
इजरायल-ईरान जंग के बीच ट्रंप जल्दी छोड़ रहे जी7 समिट, तेहरान खाली करने की दी चेतावनी
सोमवार शाम राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को भी रायपुर में मौसम खुशनुमा बना रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शाम को गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।
ईरान-इजरायल संघर्ष चौथे दिन भी जारी, इजरायली मिसाइल ने ईरानी टीवी स्टेशन को बनाया निशाना
मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि मानसून ने प्रदेश में औपचारिक रूप से दस्तक दे दी है। इसके प्रभाव से बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर और बस्तर समेत कई जिलों में तेज़ हवाओं के साथ अच्छी बारिश की संभावना है। विभाग ने इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में उमस और गर्मी बढ़ गई थी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब मानसून की सक्रियता से राहत मिलने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।
राजधानी रायपुर में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम होते-होते बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
वहीं किसान वर्ग के लिए भी यह बारिश राहत भरी खबर लेकर आई है, क्योंकि खरीफ फसलों की बुआई का समय नजदीक है और समय पर बारिश होने से खेती-किसानी को गति मिलेगी।




