रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से सांसद बृजमोहन अग्रवाल को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भारतीय खाद्य निगम (FCI) छत्तीसगढ़ परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्य में खाद्य प्रबंधन, भंडारण और वितरण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।




