khabarwaad kanker: नक्सलियों ने अंतागढ़ से नारायणपुर जाने वाले स्टेट हाइवे 5 बोंदानार के समीप भारी मात्रा में बैंनर पोस्टर लगाया है। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची और सभी बैनरों को जप्त कर लिया है।
Read also: चुनाव ड्यूटी से लौट रहे CRPF जवानों की बस पलटी, हादसे में 10 जवान घायल
दरअसल लोकसभा चुनाव को लेकर रावघाट एरिया कमेटी ने स्टेट हाइवे पर जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाया। बड़ी बात यह है कि जहां पर नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगाया, वहां से नजदीक ही बीएसएफ जवानों का कैंप है। वहीं नक्सलियों के हलचल से इलाके में दहशत का माहौल है।




