नारायणपुर। जिले में नक्सलियों ने थोक में सरेंडर किया है। दवाई शाखा अध्यक्ष सहित 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। ‘माड़ बचाओ अभियान’ के दौरान सुरक्षाबलों को ऐतिहासिक सफलता मिली है।
आत्मसमर्पित माओवादियों में 22 पुरूष और 7 महिला माओवादी शामिल हैं जो क्षेत्र में सक्रिय रूप से माओवादियों के लिए काम करते थे। इस तरह लगातार हो रहे आत्मसमर्पण से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है।
संगठन के विचारों से मोह भंग, मिली निराशा और संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद के चलते नक्सली आत्मसमर्पित कर रहे हैं। सभी माओवादियों ने कहा कि वे समाज के मुख्यधारा में जुड़कर सामान्य जीवन जीना चाहते हैं।




