नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना प्लेटफॉर्म 14 और 15 पर रात 10 बजे के करीब हुई।
छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव: पहले चरण की वोटिंग कल, जानिए कहां-कहां होगा मतदान
बताया जाता है कि प्लेटफॉर्म पर भीड़ अचानक से बढ़ने से यह हादसा हुआ। इस भीड़ में ज्यादातर लोग महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। इस हादसे की हाईलेवल जांच शुरू हो गई है।
धर्मांतरण का मामला, बजरंग दल ने प्रार्थना सभा को कराया बंद, सेम जगह पर एक साल पहले मच चुका है बवाल
नई दिल्ली स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बन्द
नई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ के मद्देनजर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बन्द कर दी गई है।




