रायपुर। छत्तीसगढ़ में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (PHE) डिपार्टमेंट ने जल जीवन मिशन में काम कर रहे मुंगेली जिले के 70 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस समय सीमा पर काम नहीं करने के लिए जारी किया गया है और उन्हें जल्द काम ख़त्म करने के निर्देश दिए गए हैं।
पिछले दिनों PHE के अधिकारी मुंगेली जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे काम का साइट में जाकर निरीक्षण किया था। इसमें 70 कार्य ऐसे है, जिसमें समय सीमा निकल जाने के बावजूद काम ख़त्म नहीं हुए है। इसलिए इन 70 ठेकेदारों को केंद्रीय दल के निरीक्षण में आने से पहले काम ख़त्म करने के निर्देश दे दिया गया है। अगर इसके बावजूद काम पूरा नहीं हुआ तो बड़ी कार्यवाही देखने को मिल सकता है।




