Khabarwaad National Desk: एक्टर्स के नाम पर ठगी के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. कुछ वक्त पहले विद्या बालन के नाम पर लोगों से पैसे मांगे जा रहे थे. अब एक और नया मामला सामने आ गया. जहां अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस के नाम पर स्कैम किया जा रहा है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से फिल्म में काम दिलाने को लेकर लाखों रुपये की डिमांड की गई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
इस आरोपी का नाम प्रिंस कुमार बताया जा रहा है, जो लोगों को अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस के नाम में काम दिलवाने का वादा करता था. अगर आपको भी एक्टर के नाम पर नौकरी दिलवाने के लिए रकम मांगी जा रही है, तो इसपर विश्वास मत करना. दरअसल यह स्कैम है, जिसमें फंसकर आप हजारों या लाखों रुपये गंवा सकते हैं.
पूरा मामला क्या है?
मामला है 3 अप्रैल का. पूजा आनंदानी नाम की युवती के पास एक शख्स का फोन आता है. वो अपना नाम- रोहन मेहरा बताता है. पूजा को कहा जाता है कि, वो अक्षय कुमार की कंपनी केप ऑफ गुड होप फिल्स से बात कर रहा है. उसने कहा कि, निर्भया केस पर एक फिल्म बनाई जा रही है, इसके लिए आपको चुना गया है. फिल्म में पूजा का एक अहम रोल होगा. इसके बाद आरोपी ने पूजा को विलेपार्ले के इस्कॉन मंदिर के पास मिलने के लिए बुलाया. पूजा जब उस शख्स से तय जगह पर मिलने पहुंची, तो वो अपने साथ एक स्क्रिप्ट भी लेकर आया था. इस दौरान उसे बताया गया कि, इस स्क्रिप्ट के नीचे अक्षय कुमार के साइन हैं.




