Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल तक

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल तक

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 15, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

     KHABARWAAD KANKER. जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन एवं प्रवेश चयन परीक्षा की सूचना जारी की गई है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाईन आवेदन वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in पर 18 अप्रैल  तक आमंत्रित किया गया है। इसी प्रकार ऑनलाईन भरे गए फार्म में त्रुटि सुधार की तिथि 19 से 26 अप्रैल तथा प्रवेश चयन परीक्षा की तिथि 18 मई दिन शनिवार निर्धारित की गई है।

    सहायक आयुक्त ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की आयु 01 अप्रैल 2024 को 10 से 13 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। (दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आयु सीमा में अधिकतम दो वर्ष की छूट रहेगी)। प्रवेश के समय कक्षा 5वीं उत्तीर्ण हो तथा छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा घोषित जनजातीय वर्ग, समुदाय का सदस्य हो तथा विद्यार्थी को किसी अन्य विद्यालय से निष्कासित न किया गया हो। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश चयन परीक्षा हेतु पात्रता रखने वाले इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन भरने एवं सहयोग के लिए जिले के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों एवं मण्डल संयोजक, जनपद पंचायत कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    eklavya model residential school eklavya model residential school dance eklavya model residential school recruitment eklavya model residential school teacher vacancies eklavya model residential school video eklavya model residential schools eklavya model residential schools in west benga eklavya model school eklavya model school 2022 eklavya model school admissions 2023 eklavya model school exam date telangana eklavya model schools
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.