जगदलपुर। जिला पंचायत बस्तर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रशिक्षण आवास समन्वयक, विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को उनके मूल प्रमाण-पत्रों की जांच और मिलान हेतु 9 अप्रैल 2025 को प्रातः 9:30 बजे लाला जगदलपुरी जिला ग्रंथालय, जगदलपुर में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
अभ्यर्थियों को उनके द्वारा प्रस्तुत लिफाफे में अंकित पते पर पंजीकृत डाक के माध्यम से बुलावा पत्र भेजा गया है। इसके अलावा, बुलावा पत्र भेजे गए अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन जिला पंचायत के सूचना पटल पर और बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट [https://bastar.gov.in/](https://bastar.gov.in/) पर भी किया जा सकता है।




