रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने जिला अध्यक्षों के चयन के लिए 17 सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम की घोषणा की है। यह टीम जल्द ही जिलों का दौरा कर रायशुमारी के आधार पर नामों का पैनल तैयार करेगी।
पर्यवेक्षक टीम में शामिल नेता
टीम में सप्तगिरि उल्का, अजय कुमार लल्लू, सुबोध कांत सहाय, उमंग सिंगार, आरसी खूंटिया, राजेश ठाकुर, विवेक बंसल, नितिन राउत, श्याम कुमार बर्वे, प्रफुल्ल गुदाधे, चरण सिंह सप्रे, विकास ठाकरे, हिना कावरे, रीता चौधरी, रिहाना रियाज चिश्ती, अजमतउल्लाह हुसैनी और सीताराम लांबा शामिल हैं।
पर्यवेक्षकों की भूमिका
एआईसीसी द्वारा नियुक्त ये पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के सभी जिलों का दौरा करेंगे। वे जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों का आकलन कर उनके मजबूत और कमजोर पक्षों का मूल्यांकन करेंगे। इसके बाद प्रत्येक जिले के लिए 3 से 6 नामों का पैनल तैयार कर कांग्रेस हाईकमान को सौंपा जाएगा। हाईकमान की मंजूरी के बाद जिला अध्यक्षों की अंतिम सूची जारी होगी।




