Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    June 20, 2026

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » “संघ के ‘विकास वर्ग’ में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, दीपक विस्पुते बोले- समृद्ध भारत बनाने में अपना योगदान करें

    “संघ के ‘विकास वर्ग’ में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, दीपक विस्पुते बोले- समृद्ध भारत बनाने में अपना योगदान करें

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 7, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments5 Mins Read

    बिलासपुर।  बिलासपुर के कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) मध्यक्षेत्र का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

    इस कार्यक्रम में वर्ग के वर्ग कार्यवाह विक्रम सिंह‘जी ने सभी प्रमुख अधिकारियों का परिचय कराते हुए वर्ग का प्रतिवदेन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 18 मई से प्रारंभ हुए कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 मध्य क्षेत्र में कुल 308 स्थानों के 382 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इन स्वयंसेवकों में कृषक, महाविद्यालयीन छात्र, व्यवसायी, कर्मचारी, अधिवक्ता, अभियंता, चिकित्सक, प्राध्यापक आदि शामिल थें।

    उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में 58 शिक्षक, 13 पालक कार्यकर्ता पूर्ण समय वर्ग में उपस्थित रहें। यह वर्ग प्रातः 04:15 से जागरण प्रारंभ होकर रात 10:15 बजे तक संचालित होती थी, जिसमे़ शारीरिक, बौद्धिक, श्रम साधना के विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। स्वयंसेवकों को वर्ग में सेवा कार्य, संपर्क और प्रचार विभाग के कार्यो के प्रति समझ विकसित करने हेतु व्यवहारिक प्रषिक्षण दिए गए।

    इस समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित छत्तीसगढ़ लोकनाचा राष्ट्रीय रासधारी (रहस) के डॉ. उग्रसेन कन्नौजे ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि आज का यह प्रकट कार्यक्रम मेरे जीवन के लिए ऐतिहासिक है। मैंने अपने जीवन काल में बहुत बड़े-बड़े मंचन किये, परंतु आज मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आना मेरे लिए बड़ा सौभाग्य का विषय है। दुनिया में एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही तो है, जो छोटे छोटे समाज को और हिन्दू पद्धति को चिर स्थायी बनाएं रखने के लिए यहां पर जो स्वयंसेवकों के गुण निर्माण की संख्या हो रही है, उसमें हम सब की सहभागिता हो। प्रत्येक वर्ग में अपने बच्चों को एैसे कोई खास कार्य के लिए तत्पर और मातृभूमि की रक्षा के लिए तत्पर रहें।

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख दीपक विस्पुते ने कहा कि –

    – प्राचीन भारत श्रेष्ठ भारत रहा है।
    – आक्रांताओं के हजार वर्ष के शासन के समाज में कुछ दोष एवं समाज में आत्महीनता, आत्म गौरव का अभाव हमारे सामाजिक पतन का कारण बना।

    – कृणवन्तो विश्वआर्यम का संदेश देने वाला हिन्दू समाज अभाव एवं संकटो से ग्रस्त होकर नैरास्य (निराशा) के वातावरण में लिप्त था। इसे दूर करने हेतु, समाज में देशभक्ति, अनुशासन एवं संगठन का भाव जागरण करने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गत् 100 वर्षों से समाज व राष्ट्र जागरण के प्रयास में साधनारत् है। समाज और देश का वैभव किसी एक संस्था संगठन से नही अपितु सारे जागरूक समाज के प्रयास से ही संभव है। अतः सारा समाज एक श्रेष्ठ भारत, दिग्विजयी भारत, समरस भारत, समृद्ध भारत, बनाने में अपना भी योगदान करें, आने वाले समय में 2047 का भारत दुनिया का नेतृत्व करता हुआ, भारत समस्त समाज के प्रयास से खड़ा होकर विश्वमंगल भारत की संकल्पना को साकार करता हुआ दिखेगा।

    उन्होंने संघ द्वारा आहृन पंच परिवर्तन की विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सायं 06:15 बजे किया गया। इस समारोह में स्वयंसेवकों ने घोष , समता, आसन, नियुद्ध, पद विन्यास, दंड संचालन और राष्ट्रभक्ति गीत का मनमोहक सामूहिक प्रदर्शन किया।

    पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश, लगाएं एक साथ पेड़

    कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 (सामान्य) मध्य क्षेत्र में आए शिक्षार्थियों ने बीते गुरूवार को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में पेड़ लगाए। पौधारोपण का कार्य शिक्षार्थियों के अतिरिक्त शिक्षक और वर्ग में उपस्थित अधिकारियों ने भी लगाया। इसके अतिरिक्त पूरे बीस दिनों में खाद्यान और पानी की बर्बादी रोकने तथा उपयोग की हुई वस्तुओं जैसे प्लास्टिक बोतल से बनायी गयी सामानों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इको वृक्ष एवं सीड बाल के निर्माण का कार्य किया गया।

    प्रदर्शनी के माध्यम से दिखा विभागों का बेहतर कार्य

    इस वर्ग में मध्य क्षेत्र के सभी प्रान्तों द्वारा कई विभागों का प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रहा। जहाँ एक तरफ सेवा प्रकल्पों के चलाए जा रहे सेवा कार्यो की प्रदर्शनी अपनी सार्थक पहल को प्रकट कर रही थी, वहीं स्वावलंबन की दिशा में कागज के थैले आदि का निर्माण स्वावलंबी होने की प्रेरणा दे रहा था।

    इसी क्रम में प्रचार विभाग की प्रदर्शनी द्वारा प्रचार के सभी आयामों की संक्षिप्त जानकारी शिक्षार्थियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। इसमें भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण और उपयोगी कानून की जानकारी बेहतर सन्देश दे रही थी। वर्ग में मातृभाषा दिवस, स्वदेशी दिवस, पर्यावरण दिवस, श्री गुरूजी पुण्य स्मरण दिवस के रूप में मनाया गया।

    वर्ग में युवाओं की अधिक संख्या परिवर्तन के लिए हैं तैयार

    इस बार के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम (सामान्य) मध्य क्षेत्र में आए शिक्षार्थियों में युवाओं का बोलबाला रहा है। इसमें कुल 382 शिक्षार्थी में से 226 शिक्षार्थी 30 वर्ष से कम उम्र के थे। इन युवा शिक्षार्थीयों में समाजहित में काम करने की प्रतिबद्धता दिखी, जो समाज परिवर्तन के लिए बेहतर संकेत है। समापन कार्यक्रम का आभार श्री गणपती रायल‘ जी ने किया। कार्यक्रम में अमृत वचन बोला गया तथा एकल गीत गाया गया।

    इस मौके पर मुख्य रूप से बिलासपुर विभाग के माननीय संघचालक डॉ. राजकुमार सचदेव, अनिरूद्ध काउरवार वर्ग के सर्वाधिकारी, प्रवीण गुप्त वर्ग पालक अधिकारी, मध्यक्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी तथा मध्यक्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचारक प्रेम सिदार, सुरेश क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख, कैलाश क्षेत्र प्रचार प्रमुख उपस्थित रहे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.