Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » “पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं’’… जल्द खुलसा करुँगी- राधिका खेड़ा

    “पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं’’… जल्द खुलसा करुँगी- राधिका खेड़ा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 1, 2024Updated:May 1, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भारी बहस, तू-तू, मैं-मैं, हंगामा, रोने की चर्चा है। यह चर्चा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के उस ट्वीट के बाद तेज हो गई, जिसमें उन्होंने माता कौशल्या के मायके में बेटियों के सुरक्षित नहीं होने और पुरुष मानसिकता से ग्रसित लोगों के हावी होने को लेकर की। साथ ही यह भी कहा है कि वह कुछ खुलासा करेंगी।

    दरअसल, यह पूरा मामला जुड़ा है संचार विभाग में घटित घटना से। संचार विभाग में मंगलवार शाम को राधिका खेड़ा मीडियावालों को बाइट के लिए आमंत्रित किया था। बाइट देने के बाद बाद वह संचार विभाग मौजूद थीं। मीडिया के लोग बाइट लेने के बाद जा चुके थे। कुछ देर में संचार अध्यक्ष प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के कमरे के बाहर बहस होने की आवाजें आने लगी।

    जानकारी के मुताबिक, सुशील आनंद शुक्ला और राधिका खेड़ा के बीच कुछ-कुछ बातों को लेकर तीखी बहस होने लगी। बहस बढ़ते-बढ़ते इस कदर बढ़ गई की नौबत तू-तू, मैं-मैं और उससे आगे की आ गई थी। बढ़ते विवाद के बीच बताया जा रहा है कि राधिका खेड़ा कांग्रेस भवन से रोते हुए बाहर निकली और अपने होटल के लिए रवाना हो गई।

    कांग्रेस भवन के अंदर हुई बहसबाजी की बात ज्यादा देर तक छिपी नहीं रही और राधिका खेड़ा के एक्स पर पोस्ट के साथ ही धीरे-धीरे बाहर आने लगी। राधिका खेड़ा ने घटना के कुछ घंटों बाद ही यह पोस्ट की।

    उनके इस पोस्ट के बाद लोग कई तरह के कयास लगाने लगे। हालांकि, कांग्रेसियों की आपसी चर्चा और मीडिया फैलते रायता के बाद यह साफ हुआ कि मामला कांग्रेस भवन में आपसी समन्वय और हस्तक्षेप से जुड़ा हुआ है। यह भी स्पष्ट हो गया कि कई दिनों से चली आ रही खींचताना का नतीजा सुशील आनंद शुक्ला और राधिका खेड़ा के बीच हुई बहस है।

    कांग्रेस भवन में हुई बहसबाजी पर विराम लगता उससे पहले ही एक वीडियो सामने आ गया। वीडियो कांग्रेस भवन का है। वीडियो में राधिका खेड़ा की आवाज सुनाई पड़ रही है। वीडियो में राधिका किसी बड़े कांग्रेस नेता से बात कर रही है। और रोते हुए यह कह रही है कि वह कांग्रेस पार्टी छोड़ रही है। उनके साथ दशकों की राजनीति में कभी ऐसा नहीं हुआ है। वहीं इस मामले की शिकायत राधिका खेड़ा ने दिल्ली पार्टी कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं से कर दी है।

    Read Also-  चुनावी समर में कौन नेता कहा, आज के दिन क्या होने वाला है खास, जानिए एक क्लिक में यहां

    इस मामले में कांग्रेस संचार अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। जैसा प्रचारित मीडिया में हो रहा है, वैसा कुछ भी नहीं है। पार्टी के इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। जिसकी जो भी शिकायतें है दूर कर ली जाएगी।

    वहीं चुनाव के मौके पर भाजपा का एक तरह से कांग्रेस को घेरने के लिए बैठे-बैठाए मुद्दा मिल गया है। भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने वीडियो जारी कर कहा है कि राधिका का खेड़ा का वीडियो देखकर दुख हुआ है। लेकिन भाजपा राधिका से यह कहना चाहती है कि आप कांग्रेसियों बच लीजिए, छत्तीसगढ़ में आपको कुछ नहीं होगा यह साय सरकार, मोदी जी की गारंटी है। कांग्रेस अपने महिलाओं को सम्मान नहीं करती, यह राधिका खेड़ा के वीडियो से स्पष्ट हो गया है।

    देखिए वीडियो –

    https://khabarwaad.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Video-2024-05-01-at-11.02.50-AM.mp4

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #BalrampurNews breaking news chhattisgarh news fire in raipur hindi news fire incident in raipur news latest news madhya pradesh news raipur raipur accident news raipur breaking news raipur crime news raipur fire raipur fire breaking news raipur fire incident raipur fire latest news raipur fire news raipur fire news live raipur kidnapping news raipur news raipur news cg raipur news today raipur stabbing news raipur top news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.