रायगढ़। जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 12 अगस्त 2025 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।
मरीन ड्राइव तालाब में डूबने से युवक की मौत
जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार इस प्लेसमेंट कैम्प में कुल 73 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें मे. आदानी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार (तहसील पुसौर) में अप्रेंटिस के पद, मे. एनआईआईटी लिमिटेड (भिलाई) में आईसीआई बैंक रिलेशनशिप मैनेजर, एक्सिस बैंक असिस्टेंट मैनेजर, एचडीएफसी असिस्टेंट मैनेजर और मे. शाही एक्सपोर्ट प्रा. लि. (रायगढ़) में असिस्टेंट ट्रेनर एवं मोबिलाइजर के पद शामिल हैं।
इच्छुक उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्रों और बायोडाटा के साथ नियत तिथि व समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।




