KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ ने 172 नगरीय निकायों में काम कर रहे प्लेसमेंट कमर्चारियों को 4000/- रूपये प्रति माह श्रम सम्मान देने की फिर से मांग की है। उन्होंने बताया है कि प्लेसमेंट के जरिये राज्य में 25,000 कर्मचारी कार्यरत है। इसमें कम्प्यूटर ऑपरेटर, वाहन चालक, पंपमेन, लाईनमेन, कार्य सहायक, अकुशल, कुशल मजदूर आदि शामिल है।
संघ की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि छ.ग. शासन के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश क. 533/128/वि/ नि/चार/2023 नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 28.08.2023 अनुसार वर्तमान में सभी सरकारी विभागों (वन विभाग, पी.डब्ल्यू.डी., जल विभाग, नांलदा परिसर आदि) में श्रम सम्मान राशि रू. 4000/- प्रतिमाह वेतन के अतिरिक्त प्रदान की जा रही है। श्रम सम्मान राशि 01 अगस्त 2023 से लागू की गई है। लेकिन नगर निगम रायपुर द्वारा श्रम सम्मान राशि कार्यरत कर्मचारियों को आज दिनांक तक प्राप्त नही हुई है। जिससे नगरीय निकायों में कार्यरत समस्त 25000 कर्मचारियों में भारी रोष एवं आकोश व्याप्त है।
संघ ने नगर निगम रायपुर में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों (कार्यरत अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल एवं उच्च कुशल श्रेणी) एवं उनके परिवार के साथ न्याय करते हुए नगर निगम रायपुर में कार्यरत कर्मचारियों को 4000 रू. मासिक की श्रम सम्मान राशि शीघ्र प्रदान करने की मांग की है।




