डोंगरगढ़। धर्म नगरी डोंगरगढ़ के करवारी फार्म हाउस में अवैध शराब के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से 11 जेल में हैं। आरोपियों में फार्म हाउस के मालिक रोहित नेताम और उसके साथी नंदकिशोर वर्मा प्रमुख हैं, जिनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस ने हाल ही में नकली स्टीकर, होलोग्राम और ढक्कन की सप्लाई करने वाले आरोपी चंदन ममतानी को नागपुर से गिरफ्तार किया, और उसके पास से सात मोबाइल फोन, नकली स्टीकर और होलोग्राम के सैंपल बरामद किए गए हैं।
पति ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाया धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
इससे पहले मनोज तिड़के नामक आरोपी को पकड़ा गया था, जिसने यह सामग्री फार्म हाउस के मालिक को सप्लाई की थी। मनोज की पूछताछ में चंदन ममतानी का नाम सामने आया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने फार्म हाउस के मालिक रोहित नेताम के घर से नोट गिनने की मशीन भी जब्त की है, जिससे बड़े पैमाने पर पैसे की हेराफेरी का अंदेशा जताया जा रहा है।
आधार सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट के लिए मिला गौरव, चिप्स की उल्लेखनीय भूमिका
इस मामले में एक और आरोपी, दशरथ मीणा, जो मध्यप्रदेश से शराब की सप्लाई करता था, को राजनांदगांव पुलिस की मदद से जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया है। उसे डोंगरगढ़ लाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस की जांच अभी भी जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना बनी हुई है।




