Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    September 6, 2026

    द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी

    September 6, 2026

    राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    • द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’
    • पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं नियुक्ति वर्ष से गिनी जाएगी अर्हकारी सेवा
    • झीरम फैसले पर CM साय का कांग्रेस को जवाब- सबूत थे तो NIA को देते, जेब में लेकर क्यों घूमते रहे?
    • ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना
    • कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » प्रापर्टी डीलर से मारपीट के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर मारा छापा, सोना, लाखों कैश और पिस्टल-कारतूस किया जब्त

    प्रापर्टी डीलर से मारपीट के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर मारा छापा, सोना, लाखों कैश और पिस्टल-कारतूस किया जब्त

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 4, 2025Updated:June 4, 2025 रायपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर मारा छापा

    रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रॉपर्टी डीलर से हुई मारपीट के मामले में क्राइम ब्रांच ने 25 सदस्यीय विशेष टीम के साथ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर दबिश देकर लाखों रुपये नकद, सोना, महत्वपूर्ण जमीन से जुड़े दस्तावेजों के साथ-साथ पिस्टल, कारतूस और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बावजूद आरोपी रोहित तोमर और उनके भाई वीरेंद्र तोमर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी है और फिलहाल उनके परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

    Read Also-  बिना पूर्व सूचना बंद हुआ रविवि का एडमिशन पोर्टल, असमंजस में छात्र

    यह मामला तब सामने आया जब सड्ढू कैपिटल सिटी फेस-01 निवासी दशमीत चावला उर्फ निक्की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दशमीत ने आरोप लगाया कि 31 मई की रात वह अपने मित्र हरीश बेलानी के साथ राजधानी के LOD रेस्टोरेंट में भोजन कर रहा था। रात लगभग 12:15 बजे रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय, रोहित तोमर ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गालियां देने लगा। जब दशमीत ने इसका विरोध किया तो रोहित ने उस पर हमला कर दिया।

    दशमीत के अनुसार, रोहित ने पास पड़े एक डंडे से उस पर हमला करने की कोशिश की, जिसे रेस्टोरेंट के बाउंसरों ने बीच में ही रोक लिया। हालांकि, रोहित के साथ मौजूद प्राइवेट बाउंसरों ने दशमीत को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस हमले में दशमीत के चेहरे और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का सख्त आदेश: निकाह के लिए इमाम-मौलाना नहीं ले सकेंगे 1100 रूपए से अधिक, ज्यादा मांगने पर होगी कार्रवाई

    घटना की सूचना मिलने पर दशमीत ने अपने बड़े भाई दलजीत चावला को फोन कर जानकारी दी। इस पर रोहित ने दलजीत को भी मोबाइल पर अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

    पुलिस की कार्रवाई
    पीड़ित की शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू की। पुलिस ने कोर्ट से सर्च वारंट प्राप्त कर आरोपी के घर दबिश दी। 15 घंटे तक चले छापेमारी में पुलिस को भारी सफलता मिली। आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में नकदी, सोना, जमीन से जुड़े कई अहम दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा, आरोपी के कब्जे से थार और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं।

    Read Also-   तकनीकी सहायक-पंचायत सचिव से मारपीट का मामला : गृहमंत्री विजय शर्मा से मिले पीड़ित और कर्मचारी संघ, SDOP पर की कार्रवाई की मांग

    फिलहाल रोहित और वीरेंद्र तोमर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने उनके परिवार के सदस्यों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोप है कि दोनों भाई आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

    पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। डिजिटल साक्ष्यों और दस्तावेजों की जांच के बाद इस घटना के पीछे की साजिश और आपराधिक नेटवर्क का पता लगाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि कानून के हाथ लंबा हैं और अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur crime news raipur hindi news raipur latest news raipur news in hindi raipur today news today news raipur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा

    रायपुर में गणेश उत्सव को लेकर पुलिस-समितियों की बैठक, सुरक्षा और यातायात पर मंथन

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    वक्फ अधिकरण के आदेश के बाद एक्शन, सदर बाजार की संपत्ति खाली कराने नोटिस चस्पा

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया ‘दृश्य संवाद 2026’ का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.