इस्लामाबाद। पूर्व PM के घर पर पुलिस गिरफ्तारी का वारंट लेकर पहुंची है. दरअसल, बीते 28 फरवरी को कई मामलों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की पेशी हुई, अलग-अलग कोर्ट में सुनवाई हुई. कई जगहों से तो उनके लिए राहत रही, लेकिन तोशखाना मामले में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई. कोर्ट ने इमरान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था.
बता दें कि बीते 28 फरवरी को कई मामलों में इमरान की पेशी हुई, अलग-अलग कोर्ट में सुनवाई हुई. कई जगहों से तो उनके लिए राहत रही, लेकिन तोशखाना मामले में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई. कोर्ट ने इमरान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था. असल में 28 फरवरी को इमरान खान को चार अलग-अलग मामलों में पेश होना था. वे बाकी जगह तो सुनवाई के लिए पहुंच गए, लेकिन तोशखाना मामले के दौरान सुनवाई में शामिल नहीं हुए.




