Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन पर गरमाया सियासी पारा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन पर गरमाया सियासी पारा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 15, 2025 trending No Comments3 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को जल जीवन मिशन को लेकर सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल ने इस महत्वाकांक्षी योजना को विफल बताते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में भारी गड़बड़ी हुई है और अब तक तय लक्ष्य का आधा भी काम नहीं हो पाया है।

    भूपेश बघेल ने सरकार से यह जानकारी मांगी कि वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में जल जीवन मिशन के तहत कितनी राशि खर्च की गई और कितने घरों तक वास्तव में पानी पहुंचा। उन्होंने दावा किया कि कई जिलों में बहुत कम धनराशि खर्च की गई, और कई जगहों पर केवल नल लगाए गए लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो रही।

    Read Also-    नक्सलियों का कबूलनामा: एक वर्ष में 357 नक्सली मारे गए, केंद्रीय कमेटी ने जारी किया प्रेस नोट

    जवाब में उपमुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री अरुण साव ने बताया कि अब तक 15,045 करोड़ रुपये यानी कुल बजट का 57 प्रतिशत खर्च किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 31 लाख 16 हजार 398 घरों में नल के माध्यम से जल आपूर्ति की जा रही है और 3,836 गांवों में यह सुविधा पूर्ण रूप से उपलब्ध हो चुकी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 49 लाख घरों तक जल पहुंचाने का लक्ष्य है, लेकिन काम की शुरुआत में देरी होने के कारण प्रगति प्रभावित हुई।

    इस पर भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा, “2023 के अंत तक 36 लाख कनेक्शन दिखाए गए, लेकिन हमारे सत्यापन में केवल 21 लाख घरों में ही पानी पहुंच रहा था। बाकी 15 लाख घरों में केवल नल लगाए गए थे बिना जल आपूर्ति के।” उन्होंने सरकार पर केवल आंकड़ेबाजी करने का आरोप लगाया।

    Read Also-    नारायणपुर में नक्सली उत्पात, जिओ टावर को किया आग के हवाले

    विपक्षी विधायकों ने भी सरकार पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया और हंगामे के बीच सदन से वॉकआउट कर दिया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, “हमारी सरकार के समय योजना का 74 प्रतिशत काम पूरा हुआ था, जबकि वर्तमान सरकार के 20 महीने में मात्र 7 प्रतिशत काम हुआ है। फिर भी खुद को सफल बता रहे हैं।”

    विपक्ष के तीखे सवालों और नारों से सदन का माहौल गरमा गया। शोर-शराबे और हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने सभी सदस्यों को आसंदी की मर्यादा बनाए रखने की सख्त हिदायत देते हुए कहा, “प्रश्नकाल को बाधित करना उचित नहीं है। देशभर में छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही देखी जाती है। विधायकों को एक-दूसरे को देखकर नहीं, बल्कि आसंदी की ओर देखकर संवाद करना चाहिए।

    Read Also-    छत्तीसगढ़ में फिर दौड़ेंगी 13 लोकल ट्रेनें, आज से पुराने समय पर होंगी रवाना, सांसदों की मांग पर SECR का फैसला

    हंगामे के कारण प्रश्नकाल बार-बार बाधित होता रहा और अंततः विपक्षी दलों ने नाराज़गी जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। इससे स्पष्ट है कि जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत और आंकड़ों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव आने वाले दिनों में और भी तेज़ हो सकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh ka news chhattisgarh news chhattisgarh news today chhattisgarhi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.