Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली की तैयारी तेज, ADG की अध्यक्षता में 7 वरिष्ठ IPS अफसरों की समिति करेगी खाका तैयार

    रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली की तैयारी तेज, ADG की अध्यक्षता में 7 वरिष्ठ IPS अफसरों की समिति करेगी खाका तैयार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 9, 2025 रायपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली की तैयारी तेज, ADG की अध्यक्षता में 7 वरिष्ठ IPS अफसरों की समिति करेगी खाका तैयार

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की दिशा में तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर डीजीपी अरुणदेव गौतम ने इस प्रणाली के लिए रूपरेखा तैयार करने हेतु एडीजी प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।

    समिति में शामिल वरिष्ठ अधिकारी
    प्रदीप गुप्ता (एडीजी) के नेतृत्व में गठित समिति में शामिल अन्य सदस्य इस प्रकार हैं:

    • अजय यादव – पुलिस महानिरीक्षक (नारकोटिक्स)
    • अमरेश मिश्रा – पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज
    • ध्रुव गुप्ता – पुलिस महानिरीक्षक (अअवि)
    • अभिषेक मीणा – उप पुलिस महानिरीक्षक (दूरसंचार)
    • संतोष सिंह – उप पुलिस महानिरीक्षक (सीसीटीएनएस)
    • प्रभात कुमार – पुलिस अधीक्षक (विआशा)

    वहीं, वैधानिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लोक अभियोजन संचालनालय की संयुक्त संचालक मुकुला शर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में समिति से जोड़ा गया है।

    Read Also-   फर्जी EWS प्रमाणपत्र के कारण तीन छात्राओं का मेडिकल कॉलेज में दाखिला रद्द

    क्या सोच रही है सरकार?
    कमेटी यह अध्ययन कर रही है कि रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को छत्तीसगढ़ पुलिस एक्ट, 2007 के प्रावधानों के तहत लागू किया जाए या इसके लिए एक नया विधायी अधिनियम बनाया जाए।

    अगर सरकार नया कानून बनाना चाहती है, तो इसके दो विकल्प हैं:

    1. विधानसभा से विधेयक पारित कराना
    2. राज्यपाल से अध्यादेश जारी कराना

    सरकार की मंशा है कि इस नई प्रणाली को तेजी से लागू किया जाए, इसलिए समय की दृष्टि से राज्यपाल के माध्यम से अध्यादेश लाना अधिक व्यावहारिक विकल्प माना जा रहा है।

    क्या है पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली?
    कमिश्नरेट सिस्टम देश के कई बड़े महानगरों जैसे दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, भोपाल और इंदौर में पहले से लागू है। इस प्रणाली में किसी शहर की पुलिस व्यवस्था की सर्वोच्च कमान एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के पास होती है, जिसे पुलिस कमिश्नर कहा जाता है। यह अधिकारी आमतौर पर डीजी, एडीजी या आईजी रैंक का होता है।

    Read Also-   शारदीय नवरात्र पर 22 सितंबर से शुरू होगी नि:शुल्क डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा

    पुलिस कमिश्नर को मिलेंगे ये अधिकार
    कमिश्नरेट प्रणाली के तहत पुलिस कमिश्नर को कलेक्टर व कार्यपालक मजिस्ट्रेट के कई अधिकार मिल जाते हैं, जैसे:

    • धारा 144 लागू करने का अधिकार
    • कर्फ्यू लगाने का निर्णय
    • धरना, प्रदर्शन, रैली की अनुमति देना
    • आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
    • बड़े सार्वजनिक आयोजनों को मंजूरी देना
    • जिला बदर और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के आदेश

    इससे पुलिस को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और स्वतंत्र निर्णय लेने की शक्ति मिलेगी, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होगी।

    Read Also-   बलरामपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नहीं खाली किए सरकारी आवास, बेदखली की कार्रवाई होगी

    कलेक्टर के अधिकार होंगे सीमित
    कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद कलेक्टर की भूमिका राजस्व और भूमि प्रशासन जैसे कार्यों तक सीमित रह जाएगी। कानून-व्यवस्था, धरना-प्रदर्शन और अनुमति से जुड़े सारे कार्य सीधे पुलिस कमिश्नर के अधीन आ जाएंगे।

    एसपी और आईजी की भूमिका में बदलाव
    इस व्यवस्था में लॉ एंड ऑर्डर की पूरी जिम्मेदारी पुलिस कमिश्नर के पास होगी। यदि पूरा जिला कमिश्नरेट सिस्टम के अंतर्गत आता है, तो जिले के एसपी रैंक के अधिकारियों को डीसीपी (डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस) के रूप में पुनः नियुक्त किया जा सकता है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी (रूरल) की नियुक्ति की जा सकती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur breaking news raipur latest news raipur news raipur news hindi raipur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.