भिलाई। जामुल पुलिस ने मोबाइल और पर्स झपटमारी की दो घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए एक युवक और तीन नाबालिकों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मिलकर राह चलते लोगों को निशाना बना रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पीड़ितों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।
65 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी, CEO ने जारी किया आदेश, जवाब नहीं देने पर होगी…..!
पुलिस के मुताबिक, पहली घटना एसीसी अंडर ब्रिज के पास नहर रोड पर हुई, जब एक युवक अपनी बहन को छोड़ने जा रहा था। इस दौरान आरोपी और तीन नाबालिकों ने उसका रास्ता रोका और धक्का-मुक्की करते हुए उसकी बहन से मोबाइल और लेडीज पर्स लूट लिया। दूसरी घटना भी उसी इलाके में हुई, जब ड्यूटी से लौट रहे एक व्यक्ति से रात में मोबाइल छीना गया।
जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या : 2 आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से वारकर उतारा था मौत के घाट
प्रार्थियों की शिकायत के बाद जामुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी और तीन नाबालिकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लूटा गया मोबाइल, पर्स और नकद राशि बरामद की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है और नाबालिकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।




