रायगढ़। जिले में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद मामला सामने आया। प्रसव के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत महिला थाना को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोरबा: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को होने के बाद 31 जुलाई को उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में पता चला कि पीड़िता कबाड़ बीनने का काम करती है और पड़ोस के एक युवक से उसका प्रेम संबंध था। अक्टूबर 2024 में दोनों घर से भागकर ओडिशा के झारसुगुड़ा चले गए थे, जहां कुछ समय तक साथ रहे। इस दौरान कबाड़ चोरी के एक मामले में युवक को ओडिशा पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया था।
पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।




