Durg Bhilai Latest News: भिलाई के चौहान ग्रीन वैली कॉलोनी में स्थित फ्लैट E6/37 में रविवार को पुलिस ने एक संदिग्ध फ्लैट पर छापेमारी की, जिसमें बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक और संदेहास्पद सामग्री बरामद हुई है। यह फ्लैट बिलासपुर रेलवे में ग्रेड-2 पद पर कार्यरत कमल किशोर नायक का है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।
छापेमारी के दौरान फ्लैट से 100 से ज्यादा पुराने मोबाइल, बैटरियां, ताले, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सैकड़ों सिम कार्ड, लड़की के बाल, यूज्ड कंडोम, ड्रिल मशीन, सीडी, कंप्यूटर और रेलवे हादसों की पुरानी न्यूज कटिंग्स बरामद की गईं। फ्लैट में एक रजिस्टर भी मिला जिसमें 1950 से अब तक की रेल दुर्घटनाओं की खबरें काटकर चिपकाई गई थीं और हाथ से कुछ टिप्पणियां भी लिखी गई थीं।
Read Also- रायपुर में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 6 मई को बड़े जॉब फेयर का आयोजन, 2 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
एक दिन के लिए कपल्स को देता था रूम किराए पर
Durg Bhilai Latest News: सोसाइटी के कार्य प्रभारी पीएसएन राव के अनुसार, फ्लैट में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं। आरोपी कमल किशोर ने OLX पर विज्ञापन देकर फ्लैट को एक दिन के लिए कपल्स को किराए पर देना शुरू किया था। कॉलोनी के ही कुछ युवाओं ने ग्राहक बनकर इसकी सच्चाई उजागर की। जब वे फ्लैट पहुंचे तो वहां एक 16 वर्षीय लड़का, जो जोमैटो में भी काम करता है, रूम दिखा रहा था। मामला संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई।
कमल किशोर ने किया फ्लैट में बंद, फिर हुआ खुलासा
संदेह गहराने पर जब युवकों ने आरोपी से सवाल किए, तो कमल किशोर खुद मौके पर पहुंचा और दोनों को फ्लैट में बंद कर दिया। बाद में कॉलोनीवासी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर स्मृति नगर पुलिस को सौंपा।
Read Also- रेस्टोरेंट में टेबल न मिलने पर बौखलाए MP सरकार के मंत्री, रात में ही फूड सेफ्टी टीम बुलाकर कराई सैंपलिंग
इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा, पुरानी चीजों का कलेक्शन बताया ‘शौक’
Durg Bhilai Latest News: सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार, आरोपी ने इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा किया है और नागपुर से पुराना इलेक्ट्रॉनिक सामान लाकर पावर बैंक बनाने की बात कबूल की है। पूछताछ में उसने मोबाइल कलेक्शन को शौक और न्यूज कटिंग्स को पढ़ाई की तैयारी का हिस्सा बताया है। हालांकि, 42 वर्षीय आरोपी किस परीक्षा की तैयारी कर रहा था, इसका संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
दो मकान, संदिग्ध गतिविधियों के लिए एक फ्लैट का इस्तेमाल
कमल किशोर के पास भिलाई में दो मकान हैं, एक चौहान ग्रीन वैली और दूसरा दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी, खमरिया में। वह स्वयं खमरिया में रहता था, जबकि संदिग्ध गतिविधियों के लिए ग्रीन वैली फ्लैट का उपयोग करता था।
Read Also- छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, IED ब्लास्ट में दो जवान गंभीर रूप से घायल
मोबाइल से लड़कियों की तस्वीरें बरामद, मानसिक स्थिति संदिग्ध
Durg Bhilai Latest News: पुलिस जांच में कमल किशोर के मोबाइल से कई लड़कियों की तस्वीरें भी मिली हैं। प्रारंभिक जांच में उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है, लेकिन पुलिस अभी इसे पूरी तरह से खारिज नहीं कर रही। उसके इरादों और गतिविधियों की जांच जारी है।
रहवासियों में दहशत, बैचलर्स की जांच की मांग
घटना के बाद कॉलोनीवासी डरे हुए हैं। निवासियों का कहना है कि ग्रीन वैली में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का जमावड़ा बढ़ रहा है। निर्मला नाम की एक युवती ने बैचलर लड़के-लड़कियों की जांच की मांग की है। कॉलोनी में पहले भी एक गार्ड की हत्या हो चुकी है, जिससे असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।




