Rain alert in CG: छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरबा जिले के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम और एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
Read Also- छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टरों ने किया हड़ताल का ऐलान, जानिए क्या है पूरा मामला
Rain alert in CG: पिछले कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक लगने से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से बढ़ गया है। प्रदेश में 1 जून से 13 अगस्त तक 801.02 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से 9 मिलीमीटर अधिक है। आठ जिले ऐसे हैं जहां औसत से अधिक बारिश हुई है। वहीं चार जिलों में औसत से कम बारिश और बाकी जिलों में सामान्य वर्षा हुई है।
Read Also- स्नैप चैट में चैटिंग कर बनाया नाबालिग का अश्लील वीडियो, स्कूल और घरवालों को भेजा, ब्लैकमेलर गिरफ्तार….
सिस्टम पड़ा कमजोर
Rain alert in CG: मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी और पश्चिमी भारत से बंगाल की खाड़ी तक कुछ सिस्टम बने हुए हैं। इसके असर से आज प्रदेश में नमी रहने के कारण कई स्थानों पर हल्की बारिश होने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं।




