रायपुर। नए मौसम सिस्टम के असर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। उमस भरी गर्मी से लोगों को आंशिक राहत मिली है। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं।
![]()
बीते 24 घंटे की स्थिति
पिछले 24 घंटों में बस्तर और दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई। इस दौरान बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जहां हुई बारिश (सेमी में):
छिंदगढ़ 10, सुकमा 9, डौंडीलोहारा 9, बकावंड 8, बड़े बचेली 8, गादीरास 7, कटेकल्याण 7, दोरनापाल 7, बस्तर 6, गंगालूर 5, मर्दापाल 5, जगरगुंडा 5, भनपुरी 5, धनोरा 5, सरोना 5, लोहंडीगुड़ा 5, कुमरदा 4, नारायणपुर 4, बड़ेराजपुर 4, कुआकोंडा 4, बीजापुर 4 और कई स्थानों पर 4 सेमी से कम वर्षा दर्ज की गई।
राजधानी रायपुर का मौसम
रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
अलर्ट जारी
- ऑरेंज अलर्ट: बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली व तेज हवाओं (30–40 किमी/घंटा) की संभावना।
- यलो अलर्ट: सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर और दुर्ग जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना।




