Raipur Big Breaking : राजधानी रायपुर में स्मार्ट सिटी का वर्क दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है. कांग्रेस शासनकाल में खुद को मंत्री का करीबी बताकर छत्तीसगढ़ के चर्चित व्यक्ति केके श्रीवास्तव ने दिल्ली के कारोबारी से धोखाधड़ी की है. पीड़ित ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में की है.
Read Also : हर घर तिरंगा’ अभियान को ऐतिहासिक बनाने पूरा शासन झोंकेगा अपनी ताकत…विभाग ने ज़िला कलेक्टरों को जारी किया आदेश, बिंदुवार आदेश पढ़ें
Raipur Big Breaking : केके श्रीवास्तव पर आरोप है कि पूर्ववर्ती सरकार में स्मार्ट सिटी में 15 करोड़ का काम दिलाने के नाम पर दिल्ली के कारोबारी रावत एसोसिएट के मालिक अशोक रावत को अपना निशाना बनाया. दिल्ली की रावत एसोसिएट कंपनी को केके श्रीवास्तव ने 2023 में कांग्रेस शासन के समय स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम दिलाने के एवज में 15 करोड़ रुपए ठग लिए. इसके बाद अब कंपनी के मालिक को शातिर ठग की तरफ से जान से मारने की धमकी दे रहे. पीड़ित की शिकायत पर तेलीबांधा थाना में आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
ReadAlso : श्रीरामलला दर्शन योजना में 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना : श्रद्धालुओं का स्टेशन पर भव्य स्वागत, श्रीराम के जयकारों से गूंजा स्टेशन
आरोपियो की जल्द होगी गिरफ्तारी : एएसपी
Raipur Big Breaking : रावत एसोसिएट के प्रबंधन समिति की तरफ से की गई शिकायत के बाद तेलीबांधा थाना में आरोपी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव और कंचन श्रीवास्तव के विरुद्ध भारतीय दंड विहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 506, 120-बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है. इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है. पूरे प्रकरण की जांच चल रही है. जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.




