खबरवाद डॉट कॉम, रायपुर। छत्तीसगढ़ की एक और बेटी कौन बनेगा करोडपति (KBC) के हॉट सीट पहुंच गई है। खुद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा रही सोनाली दत्त को हॉट सीट तक लाए।

जब फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का राउंड खेल कर सोनाली का नाम बच्चन साहब ने लिया तो वह उस दौरान भावुक हो गई है।अभी सोनाली ने छठवें राउंड तक का सफर तय कर लिया है। अब आगे देखने वाली बात यह होगी कि वह कौन बनेगा करोड़पति का सफर कहां तक तय करती है।
सोनाली ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकरिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से साल 2018-20 में जनसंचार की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह एक एडवरटाइजमेंट एजेंसी में कंटेंट राइटिंग करती हैं।




