Raipur News : रायपुर लोकसभा से पांच लाख से मतों से जीतकर देश के टॉप टेन विजेताओं में शामिल भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज 14 जून को रायपुर में विजय आभार रैली निकालेंगे। उनकी यह रैली मां बंजारी मंदिर रावाभाटा बिरगांव से संध्या 4:00 बजे प्रारंभ होगी, वा रायपुर की जनता का आभार प्रकट करते हुए रात्रि 8:15 बजे जयस्तंभ चौक पर खत्म होगी।

बता दे की बृजमोहन अग्रवाल अब तक के अजेय विजेता रहे हैं और इसके पहले उन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा से 8 बार लगातार विधायक भी रह चुके हैं, साथ ही हर बार उन्होंने अपने विजय उपरांत आभार रैली का आयोजन किया है। ताकि जनता के आशीर्वाद को वे अपना आभार दे सके।।




