रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना गंज क्षेत्र के नहरपारा रोड स्थित आत्मानंद स्कूल के पास एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 20 किलो 270 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 2,02,000 रुपये बताई गई है।
Read Also- महिलाओं के लिए निकली सरकारी भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तारीख
यह कार्रवाई 11 अप्रैल को एक मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। इस दौरान दो अंतर्राज्यीय तस्करों – आकाश कुशवाहा (26 वर्ष, निवासी राजस्थान) और नीलेश मालवीय (30 वर्ष, निवासी मध्य प्रदेश) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
Read Also- रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल: इन अधिकारियों को सौंपे गए नए विभागीय प्रभार
पुलिस के अनुसार, आकाश कुशवाहा पूर्व में भी मारपीट और बलवा के मामलों में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 99/25 के तहत धारा 20बी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और संदीप मित्तल ने किया। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह और एण्टी क्राइम यूनिट के परेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों की भी इस सफलता में अहम भूमिका रही।




