Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राजिम कुंभ कल्प मेला 2025 आज से शुरू, श्रद्धालुओं की होगी भारी भीड़, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे शुभारंभ

    राजिम कुंभ कल्प मेला 2025 आज से शुरू, श्रद्धालुओं की होगी भारी भीड़, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे शुभारंभ

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 12, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Rajim Kumbh Mela 2025
    Rajim Kumbh Mela 2025

    Rajim Kumbh Mela 2025: छत्तीसगढ़ के राजिम में आज राजिम कुंभ कल्प मेला 2025 का आयोजन शुरू हो रहा है। यह मेला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

    यह आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है, बल्कि सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक एकता का संदेश भी फैलाता है। इस वर्ष के कुंभ में भव्य संत समागम, सत्संग दरबार, भागवत कथा और राष्ट्रीय एवं आंचलिक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण होंगी। मेला 12 फरवरी से 26 फरवरी तक, माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित होगा। राज्यपाल रमेन डेका 12 फरवरी को इस पवित्र आयोजन का शुभारंभ करेंगे, जिसमें देशभर से प्रख्यात संत-महापुरुषों की उपस्थिति इस महाकुंभ को दिव्यता प्रदान करेगी।

    Read Also-  नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिले गृह मंत्री विजय शर्मा, बढ़ाया हौसला, ऑपरेशन में 31 नक्सली हुए थे ढेर 

    पुण्य स्नान और विशेष कार्यक्रम
    Rajim Kumbh Mela 2025:  राजिम कुंभ कल्प मेला का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा। इस दौरान 21 फरवरी से 26 फरवरी तक विराट संत समागम का आयोजन किया जाएगा। माघ पूर्णिमा, जानकी जयंती और महाशिवरात्रि के दिन विशेष पर्व स्नान होंगे, जिसमें शाही जुलूस भी निकाली जाएगी। 12 फरवरी को हजारों श्रद्धालु पुण्य स्नान करेंगे और भगवान श्री राजीव लोचन एवं श्री कुलेश्वर महादेव के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

    नवीन मेला मैदान में आयोजन
    इस बार कुंभ कल्प का आयोजन नए मेला मैदान में किया जा रहा है, जो लगभग 54 एकड़ में फैला है। यहां मुख्यमंच, विभागीय स्टॉल, फूड जोन और मीना बाजार लगाए जाएंगे। पुराने मेला स्थल पर संत समागम और महानदी आरती का आयोजन होगा। प्रशासन ने लोमष ऋषि आश्रम से कुलेश्वर महादेव मंदिर तक अस्थायी कच्ची सड़क बनाई है, जिसके दोनों किनारे दुकानों से सज गए हैं।

    Read Also-  साइबर अपराधियों का नया तरीका: नकली ने असली पुलिसकर्मी को किया VIDEO कॉल, डिजिटल अरेस्ट की दी धमकी और फिर…

    सांस्कृतिक कार्यक्रम और दरबार
    Rajim Kumbh Mela 2025:  नवीन मेला स्थल पर स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। मुख्य मंच पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोक कला मंच के अलावा अन्य राज्यों के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रतिदिन शाम 6 बजे से साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में भव्य महानदी आरती का आयोजन होगा। नदी क्षेत्र में संत समागम स्थल पर 21 से 25 फरवरी तक दतिया, म.प्र. से पहुंचे गुरुशरण महाराज (पंडोखर सरकार) का सत्संग दरबार लगाया जाएगा।

    इसके अलावा, 13 से 19 फरवरी तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उदयपुर, राजस्थान से डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज प्रवचन देंगे। इस प्रकार, राजिम कुंभ कल्प मेला 2025 आस्था, संस्कृति और आध्यात्म का भव्य संगम बनेगा, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी संख्या जुटेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    2025 kumbh mela rajim rajim kumabh mela 2025 chhattisgarh rajim kumbh kalp mela 2025 chhattisgarh rajim kumbh mela rajim kumbh mela 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.