रायपुर। रक्षाबंधन के दिन नया रायपुर स्थित आईपी क्लब में शराब पर ‘बाई वन, गेट वन फ्री’ ऑफर देने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। क्लब ने 9 अगस्त को एक पैग खरीदने पर एक पैग मुफ्त देने का स्पेशल ऑफर घोषित किया था और इसके लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर भी जारी किया, जिसमें बड़े अक्षरों में ‘बाई वन, गेट वन फ्री’ लिखा गया था।
Read Also- आरजी कर हॉस्पिटल ट्रेनी डॉक्टर रेप और मर्डर केस को एक साल पूरा, जूनियर डॉक्टरों और सिविल सोसायटी ने मशाल रैली निकाली
यह प्रचार सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप्स के जरिए बजरंग दल तक पहुंचा। संगठन ने इसे भारतीय संस्कृति और रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार का अपमान बताया। बजरंग दल के सह संयोजक रवि वाधवानी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व है, ऐसे दिन शराब का प्रमोशन हमारी संस्कृति का मजाक उड़ाना है। उन्होंने क्लब संचालकों को आयोजन रद्द करने की चेतावनी दी और कहा कि आयोजन होने पर विरोध किया जाएगा।
Read Also- रायपुर सराफा एसोसिएशन ने नई कार्यकारिणी घोषित, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है जब क्लब संचालकों ने सनातन संस्कृति का अपमान किया हो। इससे पहले भी सिमर्स क्लब में फेक वेडिंग का आयोजन कर विवाद खड़ा हुआ था, जिसमें पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई। वाधवानी के अनुसार, राजधानी में लगातार ऐसे आयोजन हो रहे हैं और अब संस्कृति पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।




