Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    September 5, 2026

    CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    September 5, 2026

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस
    • CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर
    • झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी
    • कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी
    • झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
    • झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आरजी कर हॉस्पिटल ट्रेनी डॉक्टर रेप और मर्डर केस को एक साल पूरा, जूनियर डॉक्टरों और सिविल सोसायटी ने मशाल रैली निकाली

    आरजी कर हॉस्पिटल ट्रेनी डॉक्टर रेप और मर्डर केस को एक साल पूरा, जूनियर डॉक्टरों और सिविल सोसायटी ने मशाल रैली निकाली

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 9, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    आरजी कर हॉस्पिटल ट्रेनी डॉक्टर रेप और मर्डर केस को एक साल पूरा

    कोलकाता। आरजी कर हॉस्पिटल में हुई ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना को आज एक साल हो गया है। इस गंभीर घटना को लेकर शुक्रवार को जूनियर डॉक्टरों और नागरिक समाज के सदस्यों ने कोलकाता में मशाल रैली निकालकर न्याय की मांग की।

    इस मामले में पीड़िता के लिए लड़ रहे संगठन अभया मंच के डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने कहा कि जांच एजेंसी सीबीआई मामले में बड़ी साजिश की बात कर रही है, लेकिन जांच कब पूरी होगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि, एक साल बाद भी सप्लीमेंट्री चार्ज क्यों नहीं दायर किया गया। डॉ. गोस्वामी ने कहा, हम हमेशा से कहते आ रहे हैं कि यह घटना किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है, लेकिन सीबीआई अब तक अन्य आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है।

    Read Also-  पुरानी बोतल में नई…सुप्रीम कोर्ट ने राहुल के आरोपों का दिया जवाब

    जानिए इस केस के बारे में
    8-9 अगस्त की रात आरजी कर हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की वारदात हुई थी। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के एक सिविक वॉलंटियर को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था। 20 जनवरी को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस घटना के बाद कोलकाता समेत पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए थे। बंगाल में 2 महीने से अधिक समय तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप रह गई थीं।

    CBI की जांच और आरोप
    CBI के एक अधिकारी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि वे इस घटना के पीछे छिपी साजिश की जांच कर रहे हैं। विशेषकर टाला थाने के ऑफिसर इंचार्ज की भूमिका और उससे जुड़े एक सिम कार्ड की भी जांच चल रही है। एजेंसी ने अब तक सुप्रीम कोर्ट में 7 स्टेटस रिपोर्ट जमा करवाई हैं।

    Read Also-  RTI के दायरे से बाहर रहेगा BCCI: खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक में किया संशोधन, जानिए वजह

    बीते सप्ताह CBI की टीम पीड़िता के घर जाकर उनके माता-पिता से मिली और बताया कि उनके दावों के विपरीत, इस मामले में केवल एक ही व्यक्ति ने रेप और हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता के पिता ने कहा कि उन्होंने सीबीआई को ऐसे कई सबूत दिखाए हैं जो इस घटना में कई अन्य लोगों के शामिल होने का संकेत देते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    kolkata hospital rape and murder case rg kar hospital rape and murder case rg kar hospital rape case news rg kar hospital rape murder rg kar rape and murder case
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.