रोहतक। हरियाणा के रोहतक में सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम पर सूबे की सरकार एक बार फिर मेहरबान होती दिखी है. रेप के दोषी राम रहीम को हरियाणा सरकार ने दी फिर 21 दिन की फरलो दे दी है.
बुधवार यानी आज सुबह-सुबह पुलिस सिक्योरिटी के बीच राम रहीम सिरसा डेरा की तरफ गया. राम रहीम को लेने खुद हनी प्रीत पहुंचीं. इस बार राम रहीम सिरसा डेरा में रहेगा.
महासमुंद में ट्रेलर में लगी भीषण आग: जलकर राख, चालक की मौत, NH 53 पर हुआ हादसा
बता दें कि यह तेरहवीं बार है, जब राम रहीम को सरकार ने राहत दी है. वो दिल्ली चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था.
PM Internship Last Date to Apply : अब 15 अप्रैल तक कर सकेंगे PM इंटर्नशिप योजना के लिए अप्लाई, मंत्रालय ने आगे बढ़ाई तारीख
पैरोल के बाद उठे ये सवाल
जिस तरह से गुरमीत राम रहीम को पैरोल या फरलो मिलती आ रही हैं, उससे एक सवाल ये भी उठता है कि डेरा का राजनीति में कितना असर है और डेरा अनुयायी हरियाणा के वोटर्स को कैसे प्रभावित कर सकते हैं? इसे सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं.




