ADEO Recruitment 2025: रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। आवेदन केवल ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर किए जा सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
-
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: जल्द शुरू
-
करेक्शन विंडो: 3 से 5 मई 2025
-
परीक्षा तिथि: 15 जून 2025
-
एडमिट कार्ड जारी: 6 जून 2025
-
परीक्षा केंद्र: छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालयों में
ADEO Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
-
‘ऑनलाइन एप्लिकेशन’ सेक्शन में जाएं और ADEO पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
नए यूजर रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
-
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
आयु सीमा
-
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
सरकारी नियमों के तहत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। ग्रामीण विकास में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया:
-
लिखित परीक्षा
-
दस्तावेज़ सत्यापन
वेतनमान
पे लेवल-6 के अंतर्गत ग्रेड पे ₹2400 निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते भी राज्य शासन के नियमानुसार दिए जाएंगे। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार vyapam.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
ADEO Recruitment 2025




