Khabarwaad Gandai: गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम नादिया में 10 मार्च को सड़क किनारे इंद्रेश साहू के शव मिलने के मामले में पुलिस की कार्यवाही से परिजन संतुष्ट नहीं है। जिसके बाद गुस्साएं परिजनों ने गंडई थाने का घेराव किया। परिजनों ने पुलिस की कार्यवाही पर संदेश जताया है। साथ ही राजनीतिक दबाव का भी परिजनों ने आरोप लगाया है।
Read also: नक्सल प्रभावित कांकेर में चुनाव के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम, हेलीकॉप्टर से भेजे जाएंगे मतदान दल
दरअसल मृतक इंद्रेश साहू के बड़े भाई केशव साहू ने आरोप लगाया है कि लगभग डेढ़ महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस सहीं कार्यवाही नहीं कर रही है। केशव साहू का कहना है कि जिस ईट भट्ठा के पास इंद्रेश साहू का शव मिला था उसी ईट भट्ठे में उसकी हत्या की गई है। थाना पहुंचे परिजन एवं ग्रामीणों ने थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन यादव से भी बहस किया।
Read Also: भूपेश बघेल जैसे दागदार चेहरे को प्रत्याशी बनाकर कॉंग्रेस ने राजनंदगांव का चुनाव आसान कर दिया- सीएम साय
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में देरी और विसरा जांच के लिए देरी से भेजे जाने सहित कई आरोप लगाए हैं। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन यादव का कहना है कि हमने पंचनामा कर शव का परीक्षण कराया था। शव में हमे किसी प्रकार चोट या हत्या के साक्ष्य नहीं मिले हैं। जिससे हत्या होना प्रतीत हो। विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कदम उठाया जाएगा।




