Khabarwaad National Desk: कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। उनके साथ कुल पांच नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। लवली ने इसी सप्ताह रविवार को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया था। किसी अन्य पार्टी में शामिल होने के सवाल पर उनका कहना था कि उन्होंने सिर्फ कांग्रेस दिल्ली प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया है। वह पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं और कहीं नहीं जा रहे हैं। हालांकि, एक सप्ताह के अंदर ही उन्होंने अपने बयान के उलट भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
Read Also: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का बड़ा दावा, कहा- कश्मीर से नहीं हटी धारा 370
बीजेपी में शामिल होने के बाद लवली ने कहा “दिल्ली में सात आठ सालों से जो माहौल बना है, उसे खत्म करने और दिल्ली में बीजेपी का परचम लहराने में योगदान देंगे। हमें बीजेपी के बैनर और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली के लोगों के लिए लड़ने का मौका मिला है। मुझे पूरा यकीन है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि देश में भारी बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बन रही है। आने वाले समय में दिल्ली में भी बीजेपी का झंडा लहराएगा।”
Read Also:T20 वर्ल्ड कप में कप्तानों की टेंशन बढ़ाएगा आईपीएल का ये नियम, स्टार्क का मानना-‘ बड़ा स्कोर बनाना होगा मुश्किल’
अमित मलिक भी बीजेपी में शामिल
अरविंदर सिंह लवली के प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद कांग्रेस के दो अन्य नेताओं ने इस्तीफा दिया था। पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर आपत्ति जताते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इन दोनों नेताओं के साथ राजकुमार चौहान और अमित मलिक भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।




