खैरागढ़। जिले के गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब अस्पताल की छत से पंखा अचानक गिर गया। इस दुर्घटना में 45 वर्षीय महिला चंदा बाई देवांगन गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह ग्राम कोगिया कला की निवासी हैं और अपनी बेटी की डिलीवरी के लिए अस्पताल आई थीं। घटना के वक्त वह अपने नवजात पोते की पेट की सेकाई कर रही थीं, तभी छत से तेज रफ्तार में घूमता पंखा अचानक उनके सिर पर आ गिरा।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। चंदा बाई के सिर पर तीन टांके लगे हैं और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
आकाशीय बिजली का कहर, 15 बकरियों की मौत, नाबालिग की भी गई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बेहद चौंकाने वाला था और कुछ सेकंड की देरी से बड़ा नुकसान हो सकता था। राहत की बात यह रही कि नवजात शिशु पूरी तरह सुरक्षित है।
महिला की सर्पदंश से मौत, स्वास्थ्य सेवा और अंधविश्वास की पोल खुली
यह पहला मौका नहीं है जब गंडई अस्पताल में इस तरह की लापरवाहियां सामने आई हैं। पहले दवाओं की कमी, डॉक्टरों की अनुपलब्धता और अब छत से गिरते पंखे जैसे हादसे अस्पताल की बदहाल स्थिति को उजागर करते हैं। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या अस्पताल प्रबंधन नियमित निरीक्षण करता है या केवल कागजों में खानापूर्ति होती है? इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां इलाज से ज्यादा मरीजों को अपनी किस्मत पर भरोसा करना पड़ता है।




