Road Accident in Bilaspur : जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक में सवार दो युवकों में एक 20 फीट जा गिरा। इस दौरान उसका सर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बलौदा बाजार-मस्तूरी मार्ग पर हुआ है। जहां पर हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है और मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read Also- नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरकार ने जारी किया आदेश,कहा – नए सिरे से होगा वार्डों का परिसीमन
Road Accident in Bilaspur : बता दें, मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला निवासी संजू धीरही उम्र 26 वर्ष और उसका दोस्त राजा सुमन उम्र 27 वर्ष दोनों मामा ससुर के दशगात्र में शामिल होने के लिए मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम नेवारी पहुंचे थे। दोनों युवक इसी बीच सोमवार को किसी काम से अपनी बाइक पर सवार होकर निकले थे। हादसा वापस लौटते समय हुआ। नेवारी की तरफ जब लौट रहे थे तब जोंधरा की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान संजू को जबरजस्त चोट आयी और वह टक्कर से दूर जा गिरा। इस दौरान उसका सर धड़ से अलग हो गया। घायल को मस्तूरी स्थित अस्पताल ले जाया गया है। जिसे बाद में बिलासपुर रिफर कर दिया गया।
Read Also- सीएम साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल जवान के बेहतर इलाज करने के लिये दिये निर्देश, अस्पताल पहुंचे अधिकारी
1 घंटे तक चक्काजाम
Road Accident in Bilaspur : हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग व आरोपी ड्राइवर को पकड़ने की मांग करते रहे। चक्काजाम के चलते सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस के काफी देर तक समझाइस के बाद मामला शांत हुआ।




