बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला लागातार जारी है। बिलासपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहाँ हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकरी के अनुसार, सकरी था क्षेत्र के भरनी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
एक तेज रफ़्तार मालवाहक ने बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि, एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




