नई दिल्ली। रूसी वैज्ञानिक एंड्री बोटिकोव जिन्होंने रूसी कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक वी बनाने में मदद की थी, गुरुवार को मॉस्को में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए. रूसी मीडिया की खबरों में शनिवार को कहा गया कि बेल्ट से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई।
रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने रूसी संघ की जांच समिति के हवाले से बताया कि बोटिकोव (47) ने गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स में वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में काम किया।
संघीय जांच एजेंसी ने बयान में कहा कि बोटिकोव का शव मिलने के कुछ घंटे बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। वायरोलॉजिस्ट को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2021 में कोविड वैक्सीन पर अपने काम के लिए ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड अवार्ड से सम्मानित किया था। बोटिकोव उन 18 वैज्ञानिकों में से एक थे जिन्होंने 2020 में स्पुतनिक वी वैक्सीन विकसित की थी।




