SDM sent to jail : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में रिश्वत लेने वाले SDM को कलेक्टर ने हटा दिया है। शुक्रवार को उदयपुर SDM बीआर खांडे और उनके तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद चारों आरोपियों को जेल भी भेज दिया गया है।
शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम SDM को साथ लेकर उनके गांधी चौक स्थित निवास पहुंची और दो बंडल दस्तावेज जब्त किए। दरअसल, आरोपियों ने जमीन विवाद से जुड़े मामले में फैसला सुनाने के लिए प्रार्थी से 50 हजार रुपए मांगे थे।
पद से हटाया गया, जेल भी गए एसडीएम बीआर खांडे को कलेक्टर सरगुजा ने हटाते हुए जिला कार्यालय अंबिकापुर में अटैच कर दिया है। वहीं अंबिकापुर कलेक्टोरेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर बनसिंह नेताम को उदयपुर का नया एसडीएम बनाया गया है। बनसिंह नेताम ने शनिवार को पदभार संभाल भी लिया है। वहीं चारों को ACB ने शनिवार शाम न्यायालय में पेश किया। चारों को जेल भेज दिया गया है।
Read Also : CM विष्णुदेव साय की विशेष पहल : बस्तर अंचल में आस्था के केन्द्रों पर होगी हरियाली, 7055 देवगुड़ी-मातागुड़ी और 3455 वन अधिकार मान्यता पत्र स्थलों में होगा वृक्षारोपण
शिक्षक को बनाया था रीडर
एसडीएम बीआर खांडे पूर्व सैनिक कोटे से राज्य प्रशासनिक सेवा में आए हैं। वहीं एक आरोपी रीडर धरमपाल शिक्षक है। उसे एसडीएम न्यायालय में अटैच किया गया था। एसडीएम ने ही धरमपाल का अटैचमेंट अपने कार्यालय में करा रखा था। वहीं एसडीएम न्यायालय में पदस्थ भृत्य भी आदिम जाति कल्याण विभाग का कर्मी है।
Read Also : पेपर लीक मामले में जारी विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, अब CBI करेगी मामले की जांच, देखें आदेश
पक्ष में फैसला सुनाने के लिए मांगी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक, SDM कोर्ट में ग्राम जजगा निवासी कन्हाई राम बंजारा का जमीन विवाद से जुड़ा मामला विचाराधीन है। कन्हाई राम की जजगा स्थित तीन भूमि उसके और परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज है। उसके बड़े पिता (ताऊ) ने जमीन केवल अपने नाम दर्ज कराने के लिए तहसील में आवेदन दिया था।
Read Also : राजधानी के सड़कों पर SSP संतोष कुमार सिंह ने किया देर रात्रि औचक निरीक्षण
आरोप है कि मामले में SDM बीआर खांडे ने कन्हाई राम से उसके पक्ष में फैसला देने के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी। इस पर कन्हाई राम ने इसकी शिकायत ACB से कर दी। ACB ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की और पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को ट्रैप का प्लान किया। अंबिकापुर ACB के DSP प्रमोद कुमार खेस के नेतृत्व में टीम उदयपुर भेजी गई।




