Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन: सीएम साय कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध और जिलों के प्रदर्शन की कर रहे समीक्षा

    कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन: सीएम साय कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध और जिलों के प्रदर्शन की कर रहे समीक्षा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 13, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन: सीएम साय कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध और जिलों के प्रदर्शन की कर रहे समीक्षा

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर-एसपी सम्मेलन का दूसरा दिन शुरू हुआ। बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आपराधिक मामलों की स्थिति, नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन और जिलों के प्रदर्शन (परफॉर्मेंस) की विस्तृत समीक्षा की जा रही है।

    मुख्यमंत्री साय ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला और बालिका से जुड़े आपराधिक मामलों में पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में जांच में लापरवाही न हो और निर्धारित समय-सीमा के भीतर चालान प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि इन मामलों में पुलिस और प्रशासन दोनों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

    Read Also-  बीजापुर: 3 लाख रुपए के ईनामी 3 माओवादी समेत 8 माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक और प्रचार सामग्री बरामद

    साइबर अपराधों पर विशेष फोकस
    बैठक में साइबर क्राइम और इससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि साइबर अपराधों के तरीके दिन-प्रतिदिन बदल रहे हैं, इसलिए आम लोगों को इनसे बचाव की जानकारी देना बेहद जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि अंतर्विभागीय समन्वय के साथ लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि नागरिकों को सतर्क किया जा सके।

    सीएम ने कहा कि साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे पीड़ित व्यक्ति तुरंत मदद ले सकें। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में राज्य के रेंज स्तर पर 5 साइबर थाने संचालित हो रहे हैं, और शीघ्र ही 9 नए साइबर थानों का संचालन शुरू किया जाएगा।

    Read Also-   भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर, बिहार चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान

    बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सहित सभी रेंज आईजी, कलेक्टर, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, नागरिक सुरक्षा बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति पर चर्चा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की मंशा “सुरक्षित, संवेदनशील और सशक्त छत्तीसगढ़” बनाने की है, जिसके लिए हर जिले को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh-news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.