आशीष पदमवार
पखांजूर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। भामरागढ़ थाना क्षेत्र में सी-60 कमांडो और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों के पास से हथियारों के अलावा भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की गई है।
सुशासन के दावे हुए फेल: CM के ही संभाग में मृत मासूमों के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर ने मांगे पैसे… नहीं दिया तो शव वाहन भी नहीं कराया मुहैया
गिरफ्तार नक्सलियों पर कुल 36 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें से दो नक्सली नाबालिग बताए जा रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि नक्सली संगठनों द्वारा कम उम्र के युवाओं को भी अपने संगठन में जबरन शामिल किया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की थी, जिससे एक बड़ी साजिश टल गई।
शराबी पिता की हैवानियत: तीन साल के मासूम बेटे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गांव में छाया मातम
यह सफलता नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव और सटीक रणनीति का परिणाम है। गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ जारी है, जिससे और भी अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने इसे नक्सल विरोधी मुहिम में बड़ी उपलब्धि बताया है।




