Khabarwaad Dantewada. छत्तीसगढ़ पुलिस ने दंतेवाड़ा बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़ में दो नक्सली को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में एक पुरुष माओवादी और एक महिला माओवादी के शव बरामद किए गए,
![]()
एरिया सर्चिंग के दौरान दो नक्सलियों के शव मिले जिसमे से एक शव 5 लाख की इनामी महिला नक्सली माड़वी लक्खे का और दूसरा शव 1 लाख के इनामी पुरुष नक्सली लच्छू का था। वही बंदूक नक्सली वर्दी एवं अन्य सामग्री भी मिली।
CRPF के साथ मिलकर चलाया ऑपरेशन
दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल गमपुर के जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी (DRG) एवं बस्तर फाइटर्स (BFR) दंतेवाड़ा और CRPF 111, 230, 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। नक्सल गश्त सर्च अभियान के दौरान पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में माओवादियों को मार गिराने में दंतेवाड़ा पुलिस को सफलता मिली है । घटना की जानकारी डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने देते हुए बताया कि क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। इससे ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र में पुलिस ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया था, जिसमें 4 नक्सलियों को मार गिराया था।
यह भी पढ़े :
IQ Air Report में खुलासा: भारत तीसरा सबसे प्रदूषित देश, 96 फीसदी जनता दूषित सांस ले रही




