Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’

    September 6, 2026

    पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं नियुक्ति वर्ष से गिनी जाएगी अर्हकारी सेवा

    September 6, 2026

    झीरम फैसले पर CM साय का कांग्रेस को जवाब- सबूत थे तो NIA को देते, जेब में लेकर क्यों घूमते रहे?

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’
    • पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं नियुक्ति वर्ष से गिनी जाएगी अर्हकारी सेवा
    • झीरम फैसले पर CM साय का कांग्रेस को जवाब- सबूत थे तो NIA को देते, जेब में लेकर क्यों घूमते रहे?
    • ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना
    • कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद
    • साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश
    • मंत्री रामविचार नेताम ने देखी सड़क की बदहाली, मौके से कलेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
    • ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मेकाहारा अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था फेल: हफ्तेभर में हुई दूसरी चोरी, महिला मरीज का पर्स गार्ड ने उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेकाहारा अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था फेल: हफ्तेभर में हुई दूसरी चोरी, महिला मरीज का पर्स गार्ड ने उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 26, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    मेकाहारा अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था फेल
    मेकाहारा अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था फेल

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। इस बार वारदात का शिकार एक महिला मरीज बनी, जिसका पर्स और मोबाइल ICU के पास से चोरी हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी करने वाला कोई और नहीं, बल्कि अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड ही निकला।

    घटना 25 जून की रात करीब 12 बजे की है। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि ‘कॉल मी सर्विस’ नामक निजी सुरक्षा एजेंसी से जुड़े गार्ड राजकुमार बोथरा, हृदय रोग विभाग (ACI) के ICU के बाहर सो रही महिला मरीज के पर्स पर हाथ साफ कर रहा है। महिला की ओर से जब चोरी की शिकायत की गई, तब अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और सीसीटीवी की जांच में पूरी सच्चाई सामने आ गई।

    Read Also-  विजय भाटिया की रिट याचिका उच्च न्यायालय ने की खारिज

    वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। मरीज और उनके परिजन भयभीत हैं और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल आरोपी सुरक्षा गार्ड से पूछताछ की जा रही है, वहीं अस्पताल प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात
    यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे ठीक एक सप्ताह पहले भी दिनदहाड़े मेकाहारा में चोरी हुई थी। रायगढ़ जिले के नवापारा निवासी केवल साहू ने मौदहापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वे अपने मौसाजी के इलाज के लिए परिवार सहित मेकाहारा आए थे। इसी दौरान उनका पर्स चोरी हो गया, जिसमें दो मोबाइल फोन और 40 हजार रुपए नकद रखे थे।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब लगातार हो रही इन घटनाओं से मरीजों और उनके परिजनों में डर और गुस्सा दोनों बढ़ता जा रहा है।

    Read Also-  20 लाख दो वरना बेटी गायब कर देंगे… पूर्व विधायक को अज्ञात कॉल से मिली धमकी, अलर्ट मोड में पुलिस

    सवालों के घेरे में अस्पताल की सुरक्षा
    एक सप्ताह में दो-दो चोरी की घटनाएं सामने आना यह साफ दर्शाता है कि मेकाहारा की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह लचर हो चुकी है। ऐसे माहौल में जहां मरीजों को इलाज और सुरक्षा दोनों की जरूरत होती है, वहां इस तरह की घटनाएं अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारियों पर सवाल खड़े करती हैं।

    अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन और पुलिस विभाग मिलकर इस पर कितनी सख्ती से कार्रवाई करते हैं और क्या ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाता है या नहीं। मरीजों और उनके परिजनों की मांग है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से मजबूत किया जाए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh news hindi news raipur latest news raipur news raipur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए की महफिल पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

    रायपुर में गणेश उत्सव को लेकर पुलिस-समितियों की बैठक, सुरक्षा और यातायात पर मंथन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.